Ads

Ads
Ads

सुनील छेत्री ने रोनाल्डो और मेसी जैसे दिग्गजों को पछाड़ा!



भारत में क्रिकेट दूसरे खेलों पर हावी है। इसके बावजूद इन खेलों के खिलाड़ियों का मनोबल कम नहीं है। वह विश्व में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। हाल ही में सुनील छेत्री ने फुटबॉल के कई बड़े नामों को पीछे कर दिया। हालांकि कई मामलों में अन्य खिलाड़ी सुनील से आगे भी हैं। 



भारतीय फुटबॉल टीम के करिश्माई कप्तान सुनील छेत्री ने विश्वभर में शानदार खेल दिखाया है। स्ट्राइक रेट के मामले में वह रोनाल्डो, लियोनल मेसी, क्लाइंट डेम्पसे और वायने रूनी जैसे दिग्गज खिलाड़ियों से आगे हैं। छेत्री का स्टाइक रेट (प्रति मैच गोल दर) 0.57 है, जबकि रोनाल्डो का रेट 0.525, मेसी का 0.42 और रूनी का 0.45 है। सुनील छेत्री से आगे केवल ब्राजील के सुपरस्टार नेमार जूनियर (0.68), मालदीव के अली अशफाक (0.68) और बोस्निया के एडिन जेको (0.63) हैं।


दूसरी ओर सुनील छेत्री वर्तमान में सक्रिय फुटबॉलरों के बीच सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय गोल करने वालों में चौथे स्थान पर भी काबिज हो गए हैं।  छेत्री ने अब तक 94 मैच खेले हैं। उन्होंने बेंगलुरू में 13 जून को खेले गए 2019 एशिया कप क्वालिफायर मैच में भारत की किर्गिस्तान पर 1-0 से जीत के दौरान अपना 54वां अंतरराष्ट्रीय गोल करते हुए इंग्लैंड के स्टाइकर वायने रूनी (119 मैचों में 53 गोल) को पीछे छोड़ा।

गोलों की संख्या के मामले में छेत्री अभी पुर्तगाल के सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो (139 मैचों 73 गोल), अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी (118 मैचों में 58 गोल) और अमेरिका के डेम्पसे (134 मैचों में 56 गोल) से पीछे हैं।

छेत्री इसके अलावा 100 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने की उपलब्धि हासिल करने से छह मैच दूर हैं। इससे वह पूर्व भारतीय कप्तान बाईचुंग भूटिया (109 मैच) के बाद यह मुकाम हासिल करने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे।

No comments: